फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव में 21 पदों पर 52 दावेदार

विज्ञापन
नामांकन पत्रों की जांच करते इल्डर्स कमेटी के सदस्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। बार एसोसिएशन चुनाव में मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी हुई। उपाध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक ही नामांकन होने से उस पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। अब 21 पदों के लिए 52 दावेदार चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश्वर नाथ गुप्ता और सदस्य दिनेश चंद्र पाठक, सुरेश चंद्र तिवारी, मनोहर लाल, श्रीपाल सिंह ने नामांकन पत्रों की जांच की। इसके बाद नाम वापसी हुई। उपाध्यक्ष पद पर नफीस ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। शेष पदों पर प्रत्याशी पूर्ववत रहे। विभिन्न पदों पर कई प्रत्याशी दूसरे प्रत्याशी को चुनाव मैदान से हटने के लिए भी मनाते नजर आए। कचहरी में चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। अध्यक्ष व महामंत्री पदों पर कई प्रत्याशी होने से चुनाव की रोचकता भी बनी हुई है।
निर्विरोध निर्वाचन पर दी बधाई
हरदोई। बार एसोसिएशन के चुनाव में कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एक मात्र प्रत्याशी उमैर सिद्दीकी ने नामांकन कराया था। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी के बाद उमैर के निर्विरोध निर्वाचित होने परअधिवक्ता साथी हरिओम, अनुराग, राजपाल, राहुल, संजीव, संतोष वर्मा, अंकुर, अतुल आदि ने उन्हें माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें