फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी पसंद न हो तो नोटा दबाएं, पर वोट जरूर करें

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। यदि कोई प्रत्याशी आपकी पसंद न हो तो नोटा का प्रयोग करें। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को वोटिंग के लिए जागरूक करने के लिए अहिरोरी ब्लाक के ग्राम लालपालपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं ग्राम खेतुई के प्राथमिक विद्यालय बूथ पर आयोजित विशेष मतदाता जागरुकता चौपाल में जिला निर्वाचन अधिकारी पुलकित खरे ने ये बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी लोग 29 अप्रैल को परिवार और गांव के लोगों को भी मतदान के लिए ले जाएं। जो लोग बूथ पर नहीं जा सकते हैं तो वह निर्वाचन के टोल फ्री नंबर 1950 पर कॉल कर जान सकते हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में है या नहीं। 18 साल से ऊपर के वह मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, वह 31 मार्च को बूथ पर बीएलओ के माध्यम से फार्म छह भरवाकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एकता सिंह मौजूद रहीं। सीडीओ ने कोथावां के कल्यानमल व लोनहरा में भी लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। अपर जिलाधिकारी संजय सिंह ने शहर के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज, प्राथमिक विद्यालय महोलिया शिवपार में लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया।

ग्राम खेतुई के विद्यालय में बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों के नाम व नंबर न लिखे होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। तहसीलदार सदर को निर्देश दिए कि जिन विद्यालयों में बीएलओ, आशा, आंगनबाड़ी एवं संबंधित अधिकारियों के नाम एवं नंबर नहीं लिखें हैं, वहां तीन दिन में सभी के नाम, नंबर लिखवाएं। -
विज्ञापन

मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले भर के 3431 बूथों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। सुबह से ही बीएलओ बूथों पर मौजूद रहे। बाल विहार, बाबू मोहन लाल जूनियर हाईस्कूल, जीआईसी के बूथ पर लोगों ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें