माधौगंज। सोमवार रात थाना क्षेत्र के ग्राम तेरवा के निकट बिल्हौर कटरा हाईवे पर कानपुर से बिजनौर जा रहे टैंकर की सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई थी। हादसे में टैंकर चालक बाबू पुत्र अब्दुल रहीम निवासी ग्राम शरीफ नगर जसपुर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। बुधवार को लखनऊ के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मुरादाबाद की एक कंपनी के प्रबंधक मनोज ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। एसओ अमित भदौरिया ने बताया कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।