फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन से पेड़ में करंट उतरने से छात्र की मौत हो गई। गांव मुड़ियाखेडा का मजरा बुलकीपुरवा निवासी संजय (15) पुत्र रामपाल शुक्रवार सुबह खेत गया था। खेत मेें नीम के पेड़ के ऊपर से हाईटेंशन लाइन डाल को छू रही थी। खेत में पानी लगा होने के कारण नीम के पेड़ में करंट उतर आया। पेड़ के सहारे खड़ा संजय भी करंट की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि संजय दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई अरविंद और पांच बहनें और मां सुशीला है। पिता ने बताया कि संजय हाईस्कूल का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें