फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीराम कालोनी में कोल्ड डायरिया का प्रकोप, कई चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कांशीराम कालोनी में कोल्ड डायरिया का प्रकोप फैल गया है। कई लोगों के चपेट में होने की जानकारी मिलने पर सीएमओ ने स्वास्थ्य टीम भेजी है। मरीजों की जांच कर दवाइयां वितरित की गईं।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में 15 सौ आवास बने है। यहां पर साफ-सफाई न होने से गंदगी का अंबार है। इसके चलते कोल्ड डायरिया फैल गया है, जिसकी चपेट में कालोनी निवासी पन्नी गुप्ता, सत्यवती, रामपाल, पूनम, कोमल, मधु, चंदनी, राहुल, शकीला, परवीन, मालती, किशन लाल, अनुरुद्ध, शंकरा, शारदा आस्था, तवसुम, दिलशाद, प्रियंका, प्रियांशु, अरमान, विमल देवी, वीरेंद्र, रोशनी आदि चपेट में आ गए। कालोनी में डायरिया की सूचना पर सीएमओ की ओर से स्वास्थ्य टीम भेजी गई है। सीएमओ डा. एस के रावत ने बताया कि कुछ लोग पीड़ित है। स्वास्थ्य टीम मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां वितरित कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें