फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली के नीचे दबकर लकड़ी ठेकेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जनकपुर कंथाथोक मार्ग पर शनिवार देर शाम लकड़ी भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। ट्राली के नीचे दबकर लकड़ी ठेकेदार की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्राम जनकपुर निवासी जयसिंह (45) पुत्र छोटेलाल लकड़ी ठेकेदार थे। शनिवार को उन्होंने गांव में ही एक परमिट धारक के पेड़ की कटान कराई थी। कटान के बाद जय सिंह लकड़ी बेचने हरदोई जा रहे थे। जनकपुर कंथाथोक मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर पर बैठे जय सिंह गिर गए और ट्राली के नीचे दब गए। घटना के बाद चालक भाग गया। ग्रामीणों ने ट्राली सीधी की लेकिन तब तक जय की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें