फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीली की चिंगारी से 500 बीघे गेहूं की फसल राख

Wed, 12 Apr 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
हरपालपुर के ककरा में लगी आग। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के नुर्रापुरवा में बुधवार दोपहर जलती तीली खेत में फेंकने से गेहूं की फसल में आग लग गई। आग लगने से खेत में खड़ी चार गांव के किसानों की लगभग 500 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल की गाड़ी के मौके पर पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया जा सका।  
विज्ञापन


 बुधवार दोपहर गांव के बाहर बाग में बैठे कुछ लोगों ने बीड़ी जलाने के बाद जलती हुई तीली खेत में फेंक दी, जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते ही आग ने आस पास खेत में खड़ी गेहूं की फसल को भी अपनी चपेट  में ले लिया।

खेत से आग की लपटें उठती देख आस पास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। दमकल विभाग को भी घटना की जानकारी दी  गई। सूचना मिलने के लगभग दो घंटे बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


इस बीच आग को रोकने के लिए ग्रामीणों ने आस-पास खेतों में खड़ी कई बीघा गेहूं की फसल जोत दी। ग्रामीणों ने बताया कि अगिभनकांड में हरपालपुर के शिवनंदन शुक्ला, चतरखा निवासी फकीरे व विशंभर, ककरा निवासी छोटे समेत नुर्रा पुरवा व बरनई आदि गांवों के चार दर्जन से अधिक किसानों की लगभग 500 बीघे फसल जलकर राख हो गई। जानकारी मिलने के बाद राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आंकलन किया।

 पिहानी से नवोदय विद्यालय गई हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर खेत में गिरने से गेहूं में आग लग गई। जिससे करीब चार बीघे फसल राख हो गई। ग्रामीणों की मेहनत से भारी नुकसान होने से बच गया। 
पिहानी से जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए गई हाईटेंशन लाइन इटारा में लोगों के खेत से होकर गुजरी है। बुधवार दोपहर सुभाष के खेत में तार टूट कर गिरने से गेहूं की फसल धू-धू कर जलने लगी। तेज हवाओं से आग तेजी से फैलने लगी।

इस बीच आसपास के खेतों पर काम कर रहे लोग शोर मचाते हुए आग बुझाने दौड़े। गांव के लोग भी पहुंच गए और बड़ा नुकसान होने से बच गया। जब तक गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया सुभाष के खेत में तीन बीघे और सरोज के खेत में एक बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। सरोज ने बताया कि उसका खेत जयपाल ठेके पर लिए हैं, जबकि सुभाष का खेत उमाशंकर ने बटाई पर ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें