फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 50 फीसदी शिक्षक नहीं भर पाए गूगल फार्म, शासन खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मानव संपदा पोर्टल पर जिले के 50 फीसदी शिक्षक ही फार्म भर सके। 15 जुलाई तक शत प्रतिशत कार्य पूर्ण न हुआ तो शिक्षक, बीईओ के अलावा बीएसए भी पूरी तरह से जिम्मेदार होंगे। फीडिंग की धीमी रफ्तार पर शासन ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

कार्यवाहक बीएसए सत्य प्रकाश ने बताया कि मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों का डाटा संशोधन का कार्य चल रहा है। जिसमें जिले के समस्त शिक्षकों को गूगल के माध्यम से फार्म भरना था।
शासन द्वारा जारी सूची में सिर्फ 50 फीसदी ही शिक्षक शिक्षिकाओं ने गूगल से फार्म भरे हैं। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से जारी सूची में जिले में 13967 शिक्षक शिक्षिकाएं हैं लेकिन उनमें से मात्र 7044 शिक्षक शिक्षिकाओं ने ही गूगल फार्म भरा है। पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि 15 जुलाई तक यदि शत प्रतिशत मानव संपदा की फीडिंग, संशोधन न हुआ तो शिक्षक, बीईओ के साथ बीएसए भी जिम्मेदार होंगे और सभी के वेतन पर रोक लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें