फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 72 घंटे से 50 घरों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। अतरौली-भटपुर मार्ग पर बैंक के सामने रखा ट्रांसफार्मर 72 घंटों पूर्व जल गया था, तब से क्षेत्र की बिजली ठप है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं।
विज्ञापन

गांव के बबलू सिंह, रामदीन, मनोज गुप्ता, रामनाथ मौर्य, कौशल किशोर, दिनेश पाल सिंह, रामू सिंह, जितेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे अतरौली का 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। इससे 50 घरों की बिजली गुल हो गई थी। तब से अब तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है। इससे आपूर्ति बंद है। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

विद्युत उपकरण शो-पीस बनकर रह गए हैं और घरों में पानी की समस्या हो गई है। जेई विपिन चौधरी ने बताया कि जिस दिन ट्रांसफार्मर जला था, उसी दिन पीआर लगा दिया था। ट्रांसफार्मर मिलते ही उसे लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें