हरदोई में सांडी रोड पर गोंडा के लिए तीन बच्चियों संग पैदल जाती मां गीता। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। सांडी रोड पर नंगे पैर बेटी को कुछ कदम ले जाकर फिर गोदी लेकर कुछ कदम चलते हुए और अन्य दो बेटियों का हौसला बढ़ाकर उसे वाहन तक ले जा रही मां गीता ने बताया कि वह दिल्ली में कढ़ाई करती है।
उसकी तीन बेटियों में अंशिका नौ साल, विक्रम छह व रिया पांच साल की है। जिले में बस से आ गईं अब गोंडा जा रहीं हैं लेकिन कोई साधन नहीं मिला। रिया को गोदी लेते-लेते शनिवार रात से अब तक उसका हाथ सूज चुका है। इसलिए बीच-बीच में उतार देते हैं। उनका कहना है कि जब देखने वाले इतने भावुक हो जाते हैं तो मैं तो मां हूं, मुझ पर क्या बीतती होगी।