फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच शातिर गिरफ्तार, चेन और बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने पांच चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चेन स्नेचिंग की घटनाओं को भी अंजाम देते थे। इनके कब्जे से सोने की एक चेन, 26 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव ने बताया कि एसओजी के प्रभारी अरविंद कुमार को सूचना मिली थी कि कुछ चोर कसरावां के निकट स्थित छोटे पुल के पास मौजूद हैं। इस पर शहर कोतवाल जगदीश यादव से बात कर मौके पर पुलिस टीम पहुंची।
मौके से सत्येंद्र उर्फ सोनी कश्यप निवासी प्रगति नगर, मुकेश गुप्ता पुत्र ओम प्रकाश गुप्ता निवासी बाबा मंदिर के पास, शिवराज सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी नस्योली डामर, विमल उर्फ विकुल पुत्र भभूती निवासी चंदीपुरवा और हरि निवास गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी चंदीपुरवा को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से एक बाइक और दो तमंचे भी मिले हैं। शहर कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि शहर में बीते दिनों हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं के अलावा बावन में चोरी की दो घटनाओं में भी ये लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें