फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में पांच नए किसान कल्याण केंद्रों को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। प्रदेश सरकार ने जिले में पांच नए किसान कल्याण केंद्र खोले जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इनके निर्माण से किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं और खेती में आधुनिक वैज्ञानिक पद्धतियों के बारे में जानकारी के लिए जिला मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी होगी। प्रत्येक किसान कल्याण केंद्र के निर्माण पर करीब 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यहां कीटनाशक बीज और खाद भी उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

जिले में सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पचदेवरा और श्रीमऊ में, बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत माधौगंज और मल्लावां में व सांडी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अहिरोरी में किसान कल्याण केंद्र खोलने को स्वीकृति दी गई है।
संबंधित क्षेत्रों के विधायकों ने इसको लेकर शासन में जबरदस्त पैरवी की थी और अब इन प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। उपनिदेशक कृषि डॉ. आशुतोष मिश्र ने बताया कि किसान कल्याण केंद्र में एक ही छत के नीचे किसानों को सभी सुविधाएं मिल सकेंगी। इन केंद्रों पर सहायक विकास अधिकारी (कृषि) तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें