साथ ही, ग्राम मवैया से लखनऊ सीमा तक इंटरलॉकिंग, संडील स्टेशन चक्कर रोड से जकुरा जमकुरा तक इंटरलॉकिंग, माधौगंज में ग्राम सभा बघौड़ा में बघौली-माधौगंज के 13 किमी से लिंग रोड पर इंटरलॉकिंग, ग्राम सभा बरहस के तहत शुक्लापुर भगत में पिलखना मार्ग से मडिलहा ग्राम होते हुए शारदा नहर तक इंटरलॉकिंग शामिल है।
वही, ब्लॉक बेहंदर के अकबरपुर मार्ग से अटवा तक इंटरलॉकिंग निर्माण को स्वीकृति मिली है। ऐसे ही सीतापुर जनपद के ब्लॉक मिश्रिख में डिघिया संपर्क मार्ग से ललईपुरवा मंदिर तक इंटरलॉकिंग निर्माण के लिए 42.01 लाख की स्वीकृति मिली है।