फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना की फिर आहट, बाजार की यूं न दिखाएं चाहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लॉकडाउन के दौरान 47 दिन बंद रहे बाजार सोमवार को कुछ छूट के साथ खुले तो खरीदार भी उमड़ पड़े। सिनेमा चौराहा, बड़ा चौराहा समेत सभी जगह मेडिकल स्टोर, किराना की दुकानों, आटो मोबाइल्स और अन्य दुकानों पर भीड़ रही। इस दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग को भी भूल गए। सोमवार को ही जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। प्रशासन पूरी एहतियात बरत रहा है लेकिन ऐसे में लोगों की जरा सी नासमझी खतरा पैदा कर सकती है। जरूरत का सामान लेने निकलिए लेकिन पूरी सावधानी और मानकों का पालन कर ताकि कोरोना से जंग जीती जा सके।
विज्ञापन

दवा की दुकानें तो नियमित रूप से खुल रहीं है। प्रशासन इस ओर हिदायत भी दे चुका है। इन दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी समय-समय पर चेताया जाता है लेकिन सोमवार को सिनेमा रोड स्थित दुकान पर भीड़ देख ऐसा लगा मानो लोग लापरवाह हो गए हैं। अन्य जगह भी यही नजारा रहा। ऐसे में घर पर रहें, सुरक्षित रहें की बात को फिर अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें