फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 नए कोरोना संक्रमित मिले, स्वस्थ्य होने पर 59 डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में बुधवार को 46 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब कुल संक्रमित 708 हो गए हैं। अब तक आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि 407 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब एक्टिव केस 293 हैं।
विज्ञापन

संडीला के सराफा व्यापारी की कोरोना के कारण लखनऊ में 17 जुलाई को मौत हो गई थी। 18 जुलाई को उनके परिजनों के नमूने जांच को भेजे गए थे। अब उनके परिवार के दो युवक (21) और (20), एक महिला ( 42) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संडीला कस्बे में चार दिन पहले संक्रमित मिले युवक का छोटा भाई (14) भी संक्रमित है। कस्बा निवासी युवक (23) भी संक्रमित मिला है। शहर के मोहल्ला ऊंचाथोक निवासी एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। शाहाबाद के मोहल्ला दिलेरगंज निवासी शिक्षक की पत्नी 16 जुलाई को संक्रमित मिली थी। जांच में उसकी दो बेटियां (25) और (17) व एक बेटा (19) भी संक्रमित मिले हैं। शहर के आवास विकास कालोनी निवासी महिला (45), महोलिया शिवपार निवासी युवक (30), जिला महिला अस्पताल के कर्मचारी (35) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। ये सभी टेस्ट रिपोर्ट लखनऊ मेडिकल कॉलेज से जारी हुई है। आलू थोक निवासी बच्ची (6) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अहिरोरी विकासखंड के ग्राम खेड़ा निवासी एक ही परिवार के पांच लोग कोरोना पॉजिटिव हैं, जबकि बेनीगंज देहात के नई बस्ती निवासी बुजुर्ग (71) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पिहानी में कस्बा पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही (21 )और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की नर्स (22) भी संक्रमित है।
कछौना कोतवाली में तैनात दो सिपाही भी संक्रमित मिले हैं। सीएचसी कछौना में तैनात एएनएम और उसके पति भी पॉजिटिव मिले हैं। शहर के न्यू सिविल लाइंस इलाके में दो लोग और रेलवेगंज इलाके में एक शख्स पॉजिटिव मिला है। कछौना कोतवाली क्षेत्र के तेरवा दहिगंवा निवासी एक शख्स भी संक्रमित मिला है। संक्रमित व्यक्ति कन्नौज में हेल्थ वर्कर है। शहर के रामदत्त चौराहा निवासी मां-बेटा भी संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

नई बस्ती में दो परिवारों के 15 लोग चपेट में आए
शहर के मोहल्ला नई बस्ती में दो परिवारों के 15 लोग संक्रमित मिले हैं। बुधवार देर शाम लखनऊ मेडिकल कॉलेज से जारी रिपोर्ट में नई बस्ती निवासी एक परिवार के 10 लोग संक्रमित मिले हैं। एक अन्य परिवार के पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं।
गलत फीडिंग से मची अफरा तफरी
भरखनी के एक गांव निवासी 25 लोगों का एंटीजन किट से कोरोना टेस्ट कराया गया था। जांच में सभी लोग निगेटिव पाए गए हैं, लेकिन किन्हीं कारणों से उनके नाम के आगे रिपोर्ट पॉजिटिव फीड हो गई, जिससे जनपद के संक्रमितों की संख्या बढ़ गई। जिससे महकमे में अफरा तफरी मच गई। अधिकारियों ने विस्तृत जांच की तो फीडिंग की गलती पकड़ में आई। इसके बाद देर शाम तक आंकड़े दुरुस्त कराए जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें