फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डीसीएम से 45 क्विंटल सीप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Wed, 28 Jun 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 17 पुलिस की गिरफ्त में सीप तस्कर। संवाद
विज्ञापन

- वन विभाग और शाहाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
- शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के पचदेवरा रोड से पकड़े गए तस्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद (हरदोई)। वन विभाग और शाहाबाद कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सीप के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से एक डीसीएम बरामद हुई है। इसमें 45 क्विंटल प्रतिबंधित सीप थी।
अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने मंगलवार के यहां बताया कि शाहाबाद के वन क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार शर्मा और शाहाबाद के प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह की संयुक्त टीम ने वासितनगर पचदेवरा रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास नाकेबंदी की। यहां से एक डीसीएम में भरी प्रतिबंधित जंगली सीप समेत दो तस्करों को पकड़ा है। जंगली सीप का वजन 45 क्विंटल है। पकड़े गए तस्करों में बुलंदशहर कोतवाली शहर के साडा पीर वाली गली निवासी राकेश व दूसरा थाना शाहाबाद के बीबीजई निवासी हमीदुल्लाह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ये लोग सीप को तस्करी कर ले जा रहे थे और यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की गई है। पुलिस का दावा है कि यह दोनों कई जनपदों में इसका कारोबार करते हैं। इस बात की अभी पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए तस्करों ने अभी तक इस सीप के संबंध में भी पूरी जानकारी नहीं दी है। सीप से कहां से लाई गई और कहां पर आपूर्ति दी जानी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें