फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीओ समेत 45 नए कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बुधवार को बाल विकास पुष्टाहार विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी समेत 45 कोरोना संक्रमित और मिले हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 3755 हो गई है।
विज्ञापन

बुधवार को आई सूची में फारेस्ट अधिकारी (47), हर्रिया निवासी युवक (26), हिंदू खेरा का युवक (37), आनंदपुर पचदेवरा निवासी वृद्ध (62), आवास विकास कालोनी निवासी अधेड़ (58) व पुरुष (30) संक्रमित मिले हैं। कोर्रिया निवासी युवक (25), खंजनपुरवा निवासी अधेड़ (54), युवक (30), पिहानी चुंगी निवासी युवक (23), चंदीपुरवा का युवक (21), न्यू सिविल लाइन निवासी युवक (36) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कैनाल रोड निवासी किशोर (15), सरकुलर रोड निवासी युवक (26), जिला कार्यक्रम अधिकारी (41), जिला कारागार के कर्मी (35 ) व (21) कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा नवाबगंज सांडी का युवक (29), शाहाबाद के युवक (35), कछौना के रेलवेगंज निवासी युवक (25) पॉजिटिव मिले हैं। मल्लावां कोतवाल (44 ) व सिपाही (22) भी कोरोना पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें