हरदोई में शुक्रवार को जिले में 45 कोरोना संक्रमित और मिले हैं। इसके साथ कुल पॉजिटिव 2045 हो गए हैं। संक्रमितों में स्वास्थ्य कर्मियों सहित संडीला, टोडरपुर व पाली के लोग अधिक हैं।
शहर के जिला अस्पताल का 50 वर्षीय स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव है। आवास विकास कालोनी में तीन पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 20 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवक व 32 वर्षीय महिला शामिल है। टोडरपुर के काजीबाड़ी में 27 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय महिला, तीन वर्षीय बालक, 48 वर्षीय अधेड़ एक ही परिवार के हैं।
पाली के खाराकुआं में 26 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवक, 60 वर्षीय वृद्ध, 53 वर्षीय महिला, 25 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिले हैं। संडीला के अशराफ टोला में 29 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय महिला, 80 वर्षीय वृद्ध, 77 वर्षीय वृद्धा, 30 वर्षीय महिला, 30 वर्षीय युवक, कोथावां में महिला, बालिका संक्रमित मिली है। मल्लावां में लोनार की 32 वर्षीय महिला, बंदीपुर में 30 वर्षीय महिला, बेंहदर सीएचसी में 30 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव मिले हैं।