फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: डेढ़ घंटे में 45 मिमी. बारिश ने उमस भरी गर्मी से दिलाई राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बीते कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को झमाझम बरसात से रविवार को राहत मिली। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और उमस भरी गर्मी में परेशान रहे लेकिन शाम को हुई बारिश ने काफी राहत प्रदान की। साढ़े चार बजे से शुरू हुई बारिश देर शाम तक चलती रही। करीब डेढ़ घंटे में ही 45 मिमी. से अधिक बारिश हुई। इससे शहर में कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को आने जाने में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। सुबह से ही वातावरण में उमस बनी रही। दिन में कई बार धूप भी खिली। बादलों की आवाजाही के कारण उमस बरकरार रहने से लोग गर्मी में पसीने से तरबतर नजर आए। हालांकि शाम को करीब चार बजे के बाद आसमान में काली घटा छाई और तेज हवा और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश होने लगी। शहर सहित जिले के आसपास के क्षेत्रों में देर शाम तक बारिश हुई। मौसम वेधशाला में डेढ़ घंटे में 40 मिमी. से अधिक बारिश दर्ज की गई।
हालांकि, बारिश लगातार जारी रही। बारिश के कारण जहां एक ओर लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं कई स्थानाें पर जलभराव से लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रामदत्त चौराहा, धर्मशाला रोड, बड़ा चौराहा, सदर बाजार समेत वैटगंज, सुभाष नगर, आजाद नगर, सरायथोक, सिविल लाइन समेत कई जगहों पर पानी भर गया। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस और हवाओं की गति 10 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई। आर्द्रता सुबह 88 और शाम को 92 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें