फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: परीक्षा सूची से बाहर हुए 42 मानक विहीन केंद्र, दो नए बने

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची से 42 विद्यालयों के मानक पूरे न करने पर उन्हें हटा दिया गया है। नई सूची में दो नए विद्यालयों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने परीक्षा केंद्रों के मानक पूरे न होने की खबर प्रकाशित की थी और कई विद्यालयों को चिह्नित किया था। वह सभी परीक्षा केंद्र की सूची से बाहर हो गए हैं। परिषद की ओर से विद्यालय प्रधानाचार्य व प्रबंधक को 31 दिसंबर तक बोर्ड में आपत्ति दर्ज करने का एक मौका दिया गया है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की अंतिम सूची 12 दिसंबर को जारी की गई थी। इसमें जनपद के 183 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस सूची में ऐसे कई विद्यालय थे, जो मानक पूरे नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन

जिला समिति ने परीक्षा केंद्रों के संबंध में आई 88 आपत्तियों का निस्तारण किया और सूची का परीक्षण कर मानक पूरे न करने वाले 42 विद्यालयों को सूची से बाहर कर दिया। इनमें दो राजकीय, नौ अनुदानित और 31 वित्त विहीन विद्यालय शामिल है। सूची में दो नए विद्यालयों को शामिल किया गया है। इनमें एक राजकीय और एक अनुदानित है।
अब सूची में सात राजकीय, 56 अनुदानित, 80 वित्त विहीन विद्यालय रह गए है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई। अब प्रबंधक व प्रधानाचार्य 31 दिसंबर तक सीधे बोर्ड कार्यालय की मेल करके आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
इनको सूची में मिला स्थान
राजकीय इंटर बेगमगंज संडीला और लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज हरदोई को शामिल किया गया है।
इनके नाम हुए गायब
परीक्षा केंद्रों की सूची से राजकीय उमावि बम्हाखेड़ा और राजकीय उमावि अलादादपुर को काट दिया गया है। इसके अलावा अनुदानित विद्यालयों में वैदिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नेहरू उमावि हरियावां, नेहरू उमावि गुर्रा सांडी, आशुतोष उमावि सहादतनगर, जंग बहादुर उमावि बालामऊ, हत्या हरण इंटर कॉलेज, नरपति सिंह इंटर कॉलेज माधौगंज, रमेश चंद्र अवस्थी इंटर कॉलेज मल्लावां, पटेल स्मारक इंटर कॉलेज मल्लावां शामिल है। इनके अलावा 31 वित्त विहीन विद्यालयों को परीक्षा सूची से बाहर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें