फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्साहित होकर करें मतदान, सुरक्षा के पूरे हैं इंतजाम : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 29 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने की कवायद तेज हो गई है। साथ ही साथ मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रुप से संडीला, कछौना और अतरौली कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में भ्रमण कर चौपाल भी लगाई।

बुधवार को जिलाधिकारी पुलकित खरे और पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खजोहना पहुंचे। अतिसंवेदनशील गांवों में शामिल खजोहना में चौपाल को संबोधित करते हुए दोनों अधिकारियों ने कहा कि सभी मतदाता भयमुक्त होकर मतदान करें।
विज्ञापन


दोनों अधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय में बनाए जाने वाले बूथों का निरीक्षण किया। बीडीओ सपना अवस्थी को निर्देश दिए कि बूथों पर पेयजल और शौचालय की व्यवस्था जल्द पूरी कर ली जाए।

एसपी आलोक प्रियदर्शी ने चुनाव संबंधी जानकारियां पूरी न होने पर प्रभारी निरीक्षक राय सिंह से नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए।

इस दौरान प्रधानपति मौसूफ, सतनू, पूर्व प्रधान मोहम्मद अकरम भी मौजूद रहे। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने संडीला कोतवाली क्षेत्र के अतिसंवेदनशील ग्राम मीरनगर के मजरा तकिया और आटामऊ में चौपालों का आयोजन किया।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रहेंगे। दोनों गांवों के पोलिंग बूथों का निरीक्षण भी अधिकारियों ने किया।

ग्राम तकिया के प्राथमिक विद्यालय में चहारदीवारी न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। डीएम और एसपी ने अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बहुती के तीन बूथों का निरीक्षण किया।

इस दौरान प्राथमिक विद्यालय के शौचालय का गेट टूटा मिला। विद्यालय का रैंप भी क्षतिग्रस्त मिला और शौचालय के ऊपर पानी की टंकी नहीं मिली।

इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर अधिक से अधिक मतदान करने के निर्देश डीएम-एसपी ने दिए।

लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को सुरक्षा इंतजामों को लेकर पुलिस भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कुंवर ज्ञानंजय सिंह के नेतृत्व में कस्बे में रूट मार्च किया गया।

साथ ही साथ ग्रामीण इलाकों में भी अर्द्धसैनिक बलों के साथ रूट मार्च किया गया। इस दौरान यह संदेश दिया गया कि सुरक्षा का पूरा इंतजाम है और हर मतदाता भयमुक्त होकर मतदान कर सकता है।
विज्ञापन


उत्साहित होकर करें मतदान, सुरक्षा के पूरे हैं इंतजाम : डीएम
डीएम और एसपी ने कई गांवों में लगाई चौपाल
अव्यवस्था फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें