फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ व तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट पर दर्ज हो मुकदमा-आशीष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। एक हजार आशाओं पर दर्ज मुकदमे को वापस लेकर बासी और विषाक्त भोजन परोसने वाले कार्यक्रम आयोजक सीएमओ और तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट पर मुकदमा दर्ज कराना चाहिए। शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने ये बात कही।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पूर्व हुए आशा सम्मान समारोह में बासी भोजन के पैकेट देने को लेकर आशाओं ने हंगामा किया था। इस मामले में पुलिस ने 1000 आशाओं पर कार्रवाई की थी। इस मामले में कांग्रेसियों ने आशाओं का समर्थन किया है। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन का रवैया तानाशाहीपूर्ण है। भाजपा सांसद एवं जिला पंचायत अध्यक्ष की सहमति के बिना ऐसा संभव नहीं है। आशाओं पर लगा मुकदमा प्रशासन वापस ले अन्यथा भारी पड़ेगा। प्रदेश सचिव विक्रम पांडेय ने कहा कि सरकारी रवैये के खिलाफ संगठन प्रदर्शन करेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि चार सितंबर को आशाओं के होने वाले प्रदर्शन का कांग्रेस समर्थन करेगी। संचालन महासचिव साधु सिंह सोमवंशी ने किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष नेतम भारती, शशि बाला वर्मा, सुनीता मित्रा, प्रेम प्रकाश वर्मा, जमील अहमद, अजीत सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



1000 आशाओं पर दर्ज मुकदमा वापस ले प्रशासन
- समर्थन में उतरे कांग्रेसी, कहा बासी भोजन देने में सीएमओ, तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट जिम्मेदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें