फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर के मलवे में दबकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांडी। थाना क्षेत्र के ग्राम भीखपुर में घर के बाहर छप्पर गिरने से वृद्ध की मलबे में दबकर मौत हो गई।
ग्राम भीखपुर निवासी ब्रजपाल (55) पुत्र देवेंद्र गुरुवार रात घर के बाहर पड़े छप्पर में सो रहा था। रात करीब डेढ़ बजे छप्पर उसके ऊपर गिर पड़ा। ब्रजपाल मलबे में दब गया। ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने उसे मलबे से बाहर निकाला। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक के पुत्र धर्मपाल ने बताया कि उसके चार छोटे भाई सत्यपाल, वीरेश, दाताराम और मोहित हैं। घर में उसकी मां लौंगश्री हैं। वह लोग मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। दस साल पहले उसकी मां को आवास मिला था। परिवार बड़ा होने के कारण उसके पिता बाहर छप्पर में सोते थे।

छप्पर गिरने से वृद्ध की मौत
- घर के बाहर सोते समय हुआ हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें