फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बाद खुली बैंकों में तीसरे दिन सर्वर हुआ धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन बाद खुली बैंकें, 200 करोड़ का लेनदेन
विज्ञापन

- तीन घंटे सर्वर ठप होने से ग्राहक परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई।
वेतनवृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के बाद तीसरे दिन शुक्रवार को बैंक खुले तो काम शुरू होते ही सर्वर धड़ाम हो गया। करीब तीन घंटे बाद सर्वर सही हुआ। इसके बाद करीब 200 करोड़ का लेनदेन हुआ है।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की अपील पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण जिले की करीब 163 बैंक शाखाओं में ताला पड़ा रहा। इस दौरान करीब 250 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। शुक्रवार को तीसरे दिन बैंक खुले तो जरूर लेकिन शुरुआती दौर में ही स्टेट बैंक व पंजाब नेशनल बैंकों की शाखाओं में कनेक्टिविटी नहीं मिली। जिसके बाद काम पूरी तरह से ठप रहा। करीब तीन घंटे तक काम नहीं हो सका। इसके बाद इन शाखाओं में काम शुरू हुआ। यूनाइटेड फोरम के स्थानीय संयोजक आरके पांडेय ने बताया कि करीब 200 करोड़ के आसपास शाम तक लेनदेन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें