फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी ने फटकारा तो देवर ने लगा ली फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरियावां। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मवैया निवासी 12 वर्षीय किशोर ने भाभी की फटकार से क्षुब्ध होने पर फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह उसका शव पड़ोस के गांव रोहोई के बाहर बरगद के पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मवैया निवासी कमलेश (12) तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उससे बडे़ मदन व अनुराग हैं। करीब एक साल पहले कमलेश की मां की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। इसके बाद दूसरे नंबर का अनुराग पंजाब मजदूरी करने चला गया था। कमलेश बड़े भाई मदन के साथ रहता था। रविवार को गांव में बारात आई थी। बारात में नाच गाना भी हुआ था। कमलेश भी नाच देखने गया था। जहां से वह देर रात घर लौटा था। सोमवार को वह काफी देर तक सोता रहा। इसके चलते वह मवेशी चराने नहीं गया था। इस पर भाभी ने उसे फ टकार लगाई थी और दोपहर में खाना भी नहीं दिया था। ग्रामीणों ने उसे दरवाजे के बाहर रोते देखा था। रोने का कारण पूछने पर उसने भाभी की फटकार व खाना नहीं देने की बात बताई थी। इसके बाद वह बिना बताए ही खेतों की तरफ चला गया था। देर शाम तक वह घर नहीं लौटा। इस पर भाई मदन को फिक्र हुई। मदन के काफी तलाश करने के बाद भी उसका सुराग नहीं लगा। मंगलवार सुबह पड़ोस के गांव रोहोई गांव के बाहर बरगद के पेड़ से उसका शव फांसी पर लटका मिला। खेतों की तरफ शौच क ो निकले ग्रामीणों की जानकारी पर मदन मौके पर पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई मदन ने मवेशी न ले जाने पर फटकार व खाना नहीं दिए जाने की बात से इनकार किया है। एसओ सुभाष चंद्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

- भाभी ने फटकारा तो देवर ने लगा ली फांसी
- बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मवैया गांव का था निवासी
- पड़ोस के गांव रोहोई के बाहर पेड़ से लटका मिला शव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें