हरदोई। जिले में 41 कोरोना संक्रमित और मिले हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित 4462 हो गए हैं। एक्टिव केस 558 हैं। 3831 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 76 लोगों की मौत हुई है।
सीएमओ कार्यालय से जारी सूची के मुताबिक शहर में नघेटा रोड निवासी युवती (27), प्रगतिनगर निवासी युवक (25), रामनगर कालोनी निवासी अधेड़ (54), आलूथोक निवासी बुजर्ग (68) संक्रमित मिले हैं। रेलवे कालोनी निवासी युवक (29), रामनगर कालोनी निवासी युवक (27) और खंजनपुरवा निवासी बुजुर्ग महिला (60) की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिलग्राम के सादिकपुर निवासी महिला (55), शाहाबाद के परेलिया निवासी बुजुर्ग (70), शाहाबाद कस्बे के मोहल्लला खेड़ा अजमत निवासी किशोरी (13), मल्लावां के बंदीपुर निवासी युवक (34), बिलग्राम के चपरतला निवासी महिला (25) पॉजिटिव मिली है।
कछौना के बालामऊ निवासी महिला (41), हरपालपुर के चौसार निवासी युवक (20), कोथावां के बेलवारखेड़ा निवासी युवक (27), संडीला के बरौनी निवासी युवती (24) भी कोरोना की चपेट में हैं। जिला चिकित्सालय का एक कर्मचारी (24) भी संक्रमित है। मल्लावां के गंगारामपुर निवासी एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित हैं। मल्लावां के ही कटरा गंगारामपुर निवासी दो महिलाएं संक्रमित मिली हैं। स्टेशन रोड पर स्टेट बैंक के पीछे रहने वाले बुजुर्ग (87), बिलग्राम चौराहा निवासी महिला (55), संडीला के कनौराआट निवासी अधेड़ (50), अस्यौली निवासी युवती (24), सांडी के नवाबगंज निवासी महिला (45) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। माधौगंज के अटवा अली मर्दानपुर निवासी दो महिलाएं भी संक्रमित हैं।