फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

58.5 फीसद मतदाताओं ने मतदान में नहीं दिखाई रुचि

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। नगर पालिका परिषद के वार्ड 17 के सभासद के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव के तहत मंगलवार को वोट डाले गए। जिसमें 41.5 फीसदी मतदाताओं ने वोट डालकर तीन दावेदारों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में बंद हो गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद संडीला के वार्ड 17 की सभासद उर्मिला अस्थाना के निधन होने पर यह सीट रिक्त हो गई थी। मंगलवार को नगर के भगवान बुद्ध इंटर कालेज बूथ पर उपचुनाव हुआ। चुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा से अर्चना अस्थाना, सपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी मीना सिंह व निर्दलीय प्रत्याशी शुबुही इनमें शामिल रहे। रिटर्निंग आफीसर चकबंदी अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया की बूथ संख्या 42 में 797 मतदाताओं में 316, 43 में 1050 मतदाताओं में 567, 44 में 1044 मतदाताओं में 359 मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान 41.5 प्रतिशत रहा। एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मतपेटियां संडीला तहसील में रखीं जाएंगी। 16 जनवरी को मतों की गणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें