फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच ट्रेनों से आए 4 हजार श्रमिक

विज्ञापन
मंगलवार की सुबह ट्रेन आने के बाद श्रमिकों को पीपीई किट पहन कर कतारबद्ध ढंग से स्टेशन के बाहर निका? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सोमवार रात 11 बजे से मंगलवार दोपहर तीन बजे तक पांच स्पेशल ट्रेनों से चार हजार से अधिक श्रमिक जनपद पहुंचे। जांच के बाद श्रमिकों को रवाना किया गया।
विज्ञापन

सोमवार रात 11 बजे सहारनपुर से लखनऊ जा रही ट्रेन से 492 श्रमिक हरदोई में उतारे गए। इनमें गैर जनपद के 185 श्रमिक शामिल थे। मंगलवार तड़के तीन बजे पंजाब के लुधियाना से 1691 श्रमिकों और सुबह 6.10 बजे जालंधर से लखनऊ के लिए निकली ट्रेन से 253 श्रमिकों को यहां उतारा गया। इनमें गैर जनपद के 95 श्रमिक शामिल रहे। सुबह 7.30 बजे पंजाब के लुधियाना से गैर जनपद के 99 श्रमिकों समेत 1578 लोगों को लेकर स्पेशल ट्रेन हरदोई स्टेशन पहुंची।
दोपहर तीन बजे सहारनपुर से लखनऊ जा रही ट्रेन स्टेशन पहुंची। इससे 471 श्रमिक आए। स्टेशन पर सीएमआई मनीष वाजपेयी, अंबुज मिश्रा, आरपीएफ प्रभारी धर्मवीर सिंह व एसओ जीआरीप योगेंद्र यादव की देखरेख में श्रमिकों को बाहर निकाला गया। स्टेशन के दोनों गेटों पर मौजूद स्वास्थ्य टीमों ने सभी श्रमिकों की जांच की। इसके बाद एडीएम संजय कुमार सिंह की देखरेख में पुलिस व राजस्व कर्मियों ने गैर जनपद के 546 श्रमिकों को बसों से उनके जनपद भेजा। जिले के 3468 श्रमिकों को बसों से संबंधित तहसीलों में भेज दिया गया।
विज्ञापन

युवाओं ने किया चंदा, श्रमिकों को बांटे फल
मंगलवार को कुछ बच्चों और युवाओं ने चंदा कर स्टेशन पहुंचकर स्टॉल लगाया और ट्रेन से जनपद पहुंचे श्रमिकों को फल वितरित किए। रेलवेगंज निवासी प्रेम गुप्ता, प्रखर गुप्ता व हिमांशु गुप्ता ने दोपहर में ट्रेन से पहुंचे 471 श्रमिकों व उनके बच्चों को केले व अन्य फल वितरित किए।
रेलवे और रोडवेज कर्मियों का बढ़ाया हौसला
हरदोई। ट्रेनों से आ रहे श्रमिकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने को मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे रेलवे और रोडवेज कर्मियों का अधिकारियों ने हौसला बढ़ाया। मंगलवार दोपहर रेलवे स्टेशन पहुंचे एडीएम ने रेल अफसरों व कर्मियों के कार्य की प्रशंसा की और लगातार सकारात्मक सहयोग देने पर आभार जताया।
एडीएम ने कहा कि श्रमिकों की घर वापसी के दौरान कर्मियों को निरंतर काम करना पड़ रहा है, इसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। एडीएम ने रेल कर्मियों से एहतियात बरतने की अपील की। वहीं सीएमआई मनीष वाजपेयी व अंबुज मिश्रा ने रोडवेज कर्मियों के हाथ सैनिटाइज करा उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए उनकी सराहना की। कहा कि श्रमिकों को सकुशल घर पहुंचाना ही, सभी कर्मियों के लिए इनाम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें