फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 40 पैकेट खराब नमकीन नष्ट कराई, 70 लीटर सरसों का तेल सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने एक्सपायरी डेट की 40 पैकेट नमकीन नष्ट कराई। सरसों तेल का नमूना लेते हुए संदिग्ध मानते 70 लीटर तेल को सीज किया।
विज्ञापन

खाद्य एवं औषधि विभाग के सहायक आयुक्त सतीश कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देशन पर अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने सीतापुर रोड पर अवनीश कुमार के यहां से मिश्रित दूध का नमूना, कोथावां स्थित आलोक किराना स्टोर से नमकीन का नमूना, पिसी मिर्च का नमूना व चटपटी इमली का नमूना लिया है। बताया कि यहीं पर एक्सपायरी डेट की करीब 40 पैकेट नमकीन को नष्ट कराया गया। नमकीन की कीमत करीब 2400 रुपये थी।
अतरौली रोड संडीला स्थित जगदेव के यहां से सरसों का तेल व पिसी हल्दी का नमूना लिया गया है। सरसों का तेल संदिग्ध प्रतीत पर होने पर 70 लीटर तेल को सीज किया गया है। इसकी कीमत करीब 9100 रुपये होगी। सीज तेल को विक्रेता की अभिरक्षा में दिया गया है। जगदीश कुमार के यहां से सरसों के तेल का नमूना लिया गया है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत सिंह, अनिरुद्ध सिंह गंगवार, खुशीराम, रामकिशोर, अनुराधा कुशवाहा और सुरक्षाकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें