शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनते विद्युत विभाग के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : HARDOI
सवायजपुर। बिजली विभाग ने शुक्रवार को कस्बा स्थित पावर हाउस पर मेगा शिविर लगाया। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता राजकुमार की अध्यक्षता में लगे कैंप में 250 बकाएदारों से 10 लाख से अधिक की वसूली की गई। बिल अदा न करने पर 40 लोगों के कनेक्शन काटे गए।
कैंप में 350 उपभोक्ता की समस्याएं सुनी गईं। बिल संबंधी 16 शिकायतें प्राप्त होने पर उनका मौके पर ही निस्तारण कराया गया। नए आवेदन मिलने पर 15 उपभोक्ताओं को कनेक्शन जारी किए गए। कुल 50 उपभोक्ताओं के घरों पर जाकर लोड की जांच की गई व आवश्यकता अनुसार लोड में वृद्धि की गई।
अधिशाषी अभियंता ने बताया कि शिविर में ढाईं सौ उपभोक्ताओं से 10 लाख 8 हजार रुपये का बकाया वसूल किया गया है। इस मौके पर एसडीओ रियाजुद्दीन, रणधीर, कुलदीप, अवर अभियंता रामकृपाल, किशनपाल, सोनपाल, यतींद्र व दिनेश आदि मौजूद रहे।