हरदोई। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने शुक्रवार को पिहानी सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान एक महिला डॉक्टर सहित चार कर्मी अनुपस्थित मिले। उन्होंने एक दिन का वेतन रोककर जवाब मांगा है।
सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सीएचसी की ओपीडी में डॉक्टर मरीजों को परामर्श देेते मिले। वहीं वार्ड में सात मरीजों का इलाज होता मिला। निरीक्षण के समय एक महिला डॉक्टर, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन व ओटी टेक्नीशियन अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन रोक दिया। इसके साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है।
पिहानी सीएचसी में तैनात एक महिला डॉक्टर महीने में एक बार ड्यूटी करने आती हैं। रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर अन्य दिनों छुट्टी पर रहती हैं। सीएमओ के निरीक्षण में डॉक्टर के गायब रहने की पोल खुल गई।