फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े बंद मकान से चार लाख के जेवर समेट ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वैटगंज में शनिवार सुबह चोरों ने एक घर से लाखों के जेवर चोरी कर लिए। मकान मालिक ने अपने दो करीबी रिश्तेदारों पर चोरी की शंका जता तहरीर दी हैै। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

वैटगंज निवासी अहमद रजा का दवाखाना बड़ा चौराहे के निकट है। वैटगंज में उनके दो मकान हैं। एक मकान में उनका बड़ा बेटा मोहनीश रजा और दूसरे मकान में छोटा बेटा हासिम रहता है। दिन भर सभी लोग हाशिम के मकान में रहते हैं। शनिवार दोपहर सभी लोग हाशिम के घर पर थे। शाम लगभग साढ़े चार बजे मोहनीश रजा और उसकी पत्नी फजीलत अपने घर पहुंची तो दरवाजा खुला मिला।
अलमारी से सोने के तीन हार, चार अंगूठी, एक टीका, दो चेन, मंगलसूत्र, पांच हजार रुपये गायब मिले। अहमद रजा के मुताबिक लगभग चार लाख रुपये के जेवर चोर ले गए हैं। घटना की जानकारी पर सदर पुलिस चौकी के सिपाही घटनास्थल पर पहुंचे और पूरी जानकारी ली। अहमद रजा ने अपने दो करीबी रिश्तेदारों पर ही चोरी की घटना को अंजाम देेने की आशंका जताई है। शहर कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है, पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें