फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 37 और मिले कोरोना संक्रमित, 13 की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई जिले में दो पुलिसकर्मियों समेत कोरोना के 37 मरीज और मिले हैं। अब कुल संक्रमित 1472 हो गए हैं। 1007 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 452 हैं। कोरोना से अब तक 13 की जान गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से जारी की गई जांच रिपोर्ट के मुताबिक शहर के न्यू सिविल लाइन्स निवासी एक प्रतिष्ठित परिवार के चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस परिवार के मुखिया दो दिन पहले संक्रमित मिले थे और उन्हें कोविड-19 के एल 2 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस परिवार की महिला (58), उनकी पुत्रियां (32) और (31), नातिन (4) के अलावा एक कर्मचारी (32) भी पॉजिटिव मिला है। शहर के सांडी रोड निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता (48) और उनकी पत्नी (48) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं।
अशराफ टोला निवासी पिता-पुत्र (45) और (18) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव है। दो पुलिसकर्मी (29) और (31) भी संक्रमित हैं। शहर के लखनऊ रोड निवासी युवक (21) और वंशीनगर निवासी दो युवक (20) और (20), सांडी रोड निवासी महिला (65) और युवक (29) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दो दिन पहले संक्रमित मिले कौशलपुरी निवासी युवक की पुत्री (12) भी संक्रमित है। हरपालपुर के कठेठा निवासी ट्यूमर से पीड़ित महिला (50), ऊंचाथोक निवासी युवक (30), दिलावरनगर निवासी युवक (20), अशराफ टोला निवासी युवक (25), बेनीगंज निवासी अधेड़ (55), कैथन सराय निवासी युवती (19) और शहर के बहरा सौदागर निवासी शिक्षक (46) भी संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें