फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान से 36 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सचिवालय में चार पुत्रों को नौकरी दिलाने के नाम पर पूर्व प्रधान से पुजारी सहित तीन लोगों ने 36 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने पूर्व प्रधान की तहरीर पर तीनों के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर निवासी रनवीर मिश्रा पूर्व प्रधान हैं। उनकी गांव में खाद-बीज की दुकान भी है। रनवीर 2005 से पड़ोसी गांव काशीपुर निवासी सुदामा मिश्रा से परिचित थे। सुदामा पूजा पाठ का काम करता है। चार साल पहले सुदामा ने रनवीर को बताया कि वह सचिवालय में एक कर्मचारी को जानता है और उसकी मदद से वहां नौकरी लगवाई जा सकती है।
इस पर रनवीर ने चारों पुत्रों की नौकरी लगवाने की बात कही। सचिवालय में एक पुत्र को चालक, एक को चपरासी और दो को कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलवाने की बात हुई। रनवीर का आरोप है कि सुदामा मिश्रा ने काशीपुर निवासी सेवाराम और अरुण से भी उनकी मुलाकात कराई। इसी दौरान कई बार में सुदामा, सेवाराम और अरुण ने रनवीर से 36 लाख रुपये ले लिए। नौकरी न लगने पर जब रुपये वापस मांगे तो इनकार कर दिया। पूरे मामले की तहरीर मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस ने सुदामा मिश्रा, सेवाराम और अरुण निवासीगण ग्राम काशीपुर कोतवाली शहर के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें