संडीला। एसडीएम मनोज कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पालिका व पुलिस टीम के साथ दुकानों का निरीक्षण कर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की स्थिति जानी। सड़क पर बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों से 3500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। एसडीएम ने लोगों से मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करने की अपील की।
कहा कि कोरोना संक्रमण पर कोविड मानकों के पालन से ही अंकुश लगेगा। इस मौके पर ईओ वीपी सिंह, जेई जल सुनील यादव, धर्मेंद्र शाह, सौरभ शुक्ल व चौकी इंचार्ज वीके शर्मा आदि मौजूद रहे।