फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सामूहिक विवाह समारोह में एक-दूजे के होंगे 35 जोड़े

विज्ञापन
फोटो-19-सामूहिक विवाह समारोह की तैयारी को लेकर बैठक करते ट्रस्टी। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
हरदोई। वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले 30 नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होगा। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 30 जोड़ों की शादी और पांच जोड़ों का निकाह होगा। इनके साक्षात्कार और चयन की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। कार्यक्रम को लेकर एक बैठक भी बृहस्पतिवार को गांधी भवन में हुई।
विज्ञापन

जनपद के जिलाधिकारी रहे अमिय कृष्ण चतुर्वेदी ने वरदान ट्रस्ट की स्थापना की थी। वरदान के बैनर तले हर वर्ष सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन होता है। इसके अलावा भी संस्थापक की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस बार सामूहिक विवाह समारोह 30 नवंबर को है। वरिष्ठ ट्रस्टी अविनाश चंद्र गुप्ता ने बताया कि सामूहिक विवाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अशोक कुमार जैन मौजूद रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में बोर्ड ऑफ गवर्नेंस सैनिक स्कूल सोसाइटी के सदस्य प्रोफेसर आशुतोष मिश्रा मौजूद रहेंगे। तैयारी बैठक में गिरीश मिश्रा, श्रवण कुमार राही, श्रवण दीक्षित, अनिल श्रीवास्तव, प्रेम शुक्ला, अविनाश मिश्रा, अनुराधा मिश्रा, आलोकिता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें