हरदोई। कोरोना टीकाकरण को लेकर फ्रंटलाइन वर्करों में जागरूकता बढ़ी है। गुरुवार को जिले के 22 केंद्रों पर 3498 फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया, जो पिछली बार से तकरीबन दो फीसदी अधिक 81.35 फीसदी है। हालांकि टीकाकरण के पहले दिन जिले में 90 फीसदी से अधिक टीकाकरण हुआ था।
16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण की शुरुआत हुई। इस दिन जिले के तीन केंद्रों में 300 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगना था, जिसमें 271 ने टीके लगवाए। 22 जनवरी को 2500 के सापेक्ष 1992 ने टीके लगवाए। गुरुवार को टीकाकरण के लिए 4300 फ्रंटलाइन वर्कर चिह्नित किए गए थे।
इसमें से 3498 ने टीका लगवाया। हरपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी हरपालपुर में कोविड-19 के 140 वर्करों को टीके लगाए गए। पहला टीका बेहटा लाखी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता दीक्षित को लगाया गया। गुरुवार को सीएमओ डॉ. सूर्यमणि त्रिपाठी ने सीएचसी पहुंचकर टीकाकरण का जायजा लिया है।
उन्होंने अधीक्षक डॉ. राणा प्रताप सिंह से टीकाकरण कार्यक्रम की जानकारी ली। बेनीगंज प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में 160 आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता को वैक्सीन लगाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां में जिला क्षय रोग अधिकारी अमरजीत सिंह व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी विपुल वर्मा की देखरेख में टीकाकरण की शुरुआत की गई। यहां 200 लोगों का टीकाकरण होना सुनिश्चित किया गया था, जिसमें 160 लोगों वैक्सीन लगवाई।
टीकाकरण के बाद दी गई सलाह
मल्लावां। सीएचसी अधीक्षक की देखरेख में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। शाम तक 200 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होना है। टीकाकरण के लिए दो टीमों को लगाया गया था।
टीकाकरण के बाद भी लाभार्थियों को 30 मिनट के लिए सीएचसी पर रोका गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मिश्रा व शाहिद की देखरेख में टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के बाद भी मास्क सहित अन्य एहतियात बरतने को सलाह दी जा रही है।
सांडी में 150 ने लगवाया टीका
सांडी। सीएचसी पर 200 के सापेक्ष 150 लोगों को डॉ. आशीष अग्रवाल के दिशा-निर्देश में टीके लगाए गए। इस मौके पर मनोज शर्मा, हरिशंकर मिश्र, रत्नेश यादव, आरके पाठक व अखिलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
टड़ियावां प्रतिनिधि के अनुसार 162 कर्मियों को टीके लगवाए गए। बिलग्राम में 134 सीएससी स्टाफ व 66 आशा को टीके लगवाए गए। माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र पर 200 लोगो में से 182 का टीकाकरण किया गया। दो टीमों को अलग-अलग कक्षों में लगाया गया था।
एसीएमओ डॉ सुशील कुमार व तहसीलदार बिलग्राम मूसा राम थारू ने निरीक्षण किया। इस मौके पर अधीक्षक डॉ संजय कुमार, डॉ पंकज, डॉ कोमल शर्मा, डॉ अरुण मोहन भी मौजूद रहे।
फोटो-2-महिला चिकित्सालय में वार्ड ब्याय विवेक त्रिवेदी को टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद- फोटो : HARDOI