शहर की आवास विकास कालोनी में जांच के लिए नमूना देता युवक। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। जिले में 33 कोरोना संक्रमित और मिले हैं। इसके साथ संक्रमितों की संख्या 3508 हो गई है। एक्टिव केस 768 हैं। 2685 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 48 लोगों की मौत हुई है।
सीएमओ कार्यालय से जारी सूची के मुताबिक शहर के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी पिता-पुत्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। बहरा सौदागर पूर्वी निवासी महिला (66), बगियापुरवा निवासी बुजुर्ग (72) भी संक्रमित मिले हैं। सांडी कस्बे के मुंशीगंज निवासी मां-बेटा सहित एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। मुंशीगंज निवासी अधेड़ (58) भी संक्रमित है। शाहाबाद के मोहल्ला चौक निवासी एक ही परिवार की दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
शाहाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम ककरघटा निवासी युवक (44) संक्रमित मिला है। मल्लावां के भगवंतनगर निवासी एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। खेमीपुर निवासी अधेड़ (46) भी संक्रमित मिला है। हरपालपुर के मुड़ियाखेड़ा निवासी युवक (32) और मल्लावां के गंगारामपुर निवासी अधेड़ (55) संक्रमित मिले हैं। उस्मानपुर निवासी महिला (50), सिनेमा रोड निवासी बुजुर्ग (67) और ऊंचाथोक निवासी महिला (57) की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।