संवाद न्यूज एजेंसी
पिहानी। पिहानी-हरदोई के बीच 33 केवीए लाइन में फाल्ट आने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, इससे 18 हजार घराें की बिजली गुल हो गई। बिजली न आने से लोग उमस व गर्मी से बेहाल रहे।
गुरुवार की दोपहर लगभग एक बजे 33 केवीए लाइन अचानक ब्रेकडाउन हो गई। इससे पिहानी प्रथम, पिहानी द्वितीय, हरियावां, नवोदय विद्यालय, चंदेली, गोपामाऊ, करावां व रैंगाई फीडर से जुड़े तकारीब अट्ठारह हजार घरों व प्रतिष्ठानों की बिजली गुल हो गई। बिजली न आने से लोग गर्मी से परेशान रहे।
वहीं बिजली कटौती के कारण व्यापार पर भी असर पड़ा। बिजली कर्मियों ने फाल्ट की तलाश करते रहे। देर शाम हरियावां के निकट लाइन में खराबी मिली। जिस पर शाम साढ़े छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई सोमपाल गंगवार ने बताया की लाइन में खराबी आ गई थी। जिसे सही करा दिया गया है।