फोटो-26- दुर्घटना में घायल हुए विवेक को रुपये सौंपते फार्मासिस्ट व एमटी। संवाद
- फोटो : HARDOI
फोटो-26- दुर्घटना में घायल हुए विवेक को रुपये सौंपते फार्मासिस्ट व एमटी। संवाद
घायल को लौटाए एंबुलेंस में गिरे 31 हजार रुपये
एमटी को एंबुलेंस में पड़े मिले थे रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलग्राम। सीएचसी से संबंद्ध एंबुलेंस सेवा 108 पर एमटी पद पर तैनात नवल किशोर 15 मार्च को हेडक्वार्टर से मैसेज आने के बाद कटरा बिल्हौर मार्ग पर रोशनपुर गांव के पास सड़क हादसे में घायल हुए युवक को लेने गए थे। घायल युवक को एमटी ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया।
एमटी नवल किशोर को एंबुलेंस में घायल की जेब से गिरे 31 हजार तीन सौ रुपये पड़े मिले। एमटी नवल किशोर ने रुपये फार्मासिस्ट अनिल कुमार अवस्थी को सौंप दिए। वहीं, उसी रात हादसे में घायल रोशनपुर निवासी विवेक के परिजनों के आने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। बुधवार की शाम जिला अस्पताल से छुट्टी होने के बाद विवेक सीएचसी पहुंचा, जहां फार्मासिस्ट अनिल कुमार ने एमटी नवल किशोर की मौजूदगी में घायल को एंबुलेंस में गिरी 31 हजार 3 सौ रुपये की नगदी वापस की। रकम वापस मिलने पर विवेक व उसके परिजनों ने एमटी व फार्मासिस्ट का आभार जताया।