आईसेक्ट एनएसडीसी के तत्वावधान में सीएसएन कालेज में शुक्रवार को आयोजित रोजगार मेले में 303 को नौकरी के लिए चयनित किया गया। मेले में आई 15 से अधिक कंपनियों ने 1122 बेरोजगार युवाओं को परखा।
रोजगार मेले में पहुंचे यूपीएसडीएम जिला समन्वयक संजय कुमार ने कहा कि मेले का उद्देश्य जनपद में बेरोजगारी की समस्या को कम करना है। मेले का शुभारंभ प्राचार्य सीएएसएन अनिल कुमार सिंह, जिला समंवयक संजय कुमार व प्रधानार्य आईटीआई दिनेश कुमार बाजपेई ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
मेले में डा. आईटी ग्रुप, एसआईएस, ग्रीन क्रांति, अमरटेक, महिंद्रा, शिवशक्ति, हीरो मारूति, गुजरात इंफोटेक, रिलायंस क म्युनिकेशन, जयपुरिया स्कूल, एलआईसी, वेल्सपन, यूरेका फोब्स, हेस, एक्सेस इन्फोटेक आदि कंपनियों के अधिकारियों ने अपने अपने काउंटर लगाकर युवाओं का साक्षात्कार लिया। चयनित को एक स्लिप मौके पर ही दे दी गई। आईसेक्ट के ब्रांच मैनेजर अनूप पुरी ने बताया कि 303 प्रतिभागियों को चयनित कर लिया गया है जिसमें से 104 प्रतिभागियों को आफर लेटर तुंरत उपलब्ध करा दिए गए हैं। जबकि शेष को कंपनियों ने अपने अपेन हेड आफिस पहुंचकर वहां सीधे ज्वाइन कराने को कहा है। इस मौके पर चेतना चर्तुवेदी, रौनक गुप्ता, तुलिका, तारिक, हेमंत, अभिषेक व मोहसिन खां मौजूद रहे।
इन ट्रेडों में कंपनियों ने दी नौकरियां
रोजगार मेले में डाटा इंट्री आपरेटर, सेल्स एंड मार्केटिंग, इन्श्योरेंस, सिक्योरिटी गार्ड, होटल मैनेजमेंट, बीपीओ, साफ्टवेयर डेवलेपर, पीएचसी डेवलेपर, अकाउंटेंट, मशीन आपरेटर एवं टेक्साइल क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया तथा रोजगार मेले में कंपनियों ने इंटव्यू के बाद पंसदीदा प्रतिभागियों को आन द स्पाट आफर लेटर दिया।
बेरोजगार बोले, कुछ तो अच्छा हुआ
मेले में युवाओं की इतनी संख्या में सहभागिता को देखकर अंदाजा लगाना कठिन न होगा कि जिले में युवाआें की सबसे अधिक मांग क्या है। शुक्रवार को मेलेे जब 303 लोगों को चयनित होने के बाद शेष के चेहरे जहां मायूस पड़ गए तो उनमें से कई ऐसे भी थे जो यह बोल उठे कि चलो हमारा न सही किसी का तो हुआ।