फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 4.61 करोड़ से 30 मार्गों को बनाया जाएगा दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-फोटो
विज्ञापन

- शासन ने पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना पर लगाई मुहर
- काम कराने के लिए 2.30 करोड़ रुपये भी दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। क्षतिग्रस्त मार्गों से गांवों के लोगों को आवागमन में होने वाली दिक्कतों को देखते हुए शासन ने मार्गों के साथ ही लघु सेतु को दुरुस्त कराए जाने पर ध्यान दिया है। शासन ने लोक निर्माण विभाग की कार्ययोजना पर मुहर लगाई है। कार्ययोजना में शामिल 30 मार्गों को दुरुस्त कराए जाने के लिए शासन ने 4.61 करोड़ रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है। वहीं काम कराने के लिए 2.30 करोड़ रुपये भी विभाग को दे दिए हैं।
शासन ने मुख्य मार्ग, जिला प्रमुख मार्गों के साथ ही गांवों के मार्गों और पुलिया को भी दुरुस्त कराने पर ध्यान दे दिया है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-दो की तरफ से चिह्नित किए गए मार्गों और लघु सेतु को दुरुस्त कराने की कार्ययोजना पर शासन ने स्वीकृति दी है। विभाग की तरफ से भेजी गई कार्ययोजना में शामिल सभी कामों को कराए जाने के लिए शासन ने 4,61,21,000 रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी है।
विज्ञापन

बताया गया कि शासन ने काम कराने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-दो को ही सौंपी है। काम कराए जाने के लिए विभाग को 2,30,69,000 रुपये भी दिए हैं। शासन की तरफ से पहली किस्त के रुपये मिल जाने से विभाग ने काम कराए जाने की प्रक्रिया शुरू करा दी है।
विज्ञापन

-
इन मार्गों और लघु सेतु को कराया जाएगा दुरुस्त
- अटवा मुठिया उमरारी से टिकारी संपर्क मार्ग
- दिवारी संपर्क मार्ग
- खरौदीखेड़ा संपर्क मार्ग
- कछौना-गौसगंज संपर्क मार्ग
- गोहानी से ककहरिया संपर्क मार्ग
- गौसगंज हसनापुर से बेहसार संपर्क मार्ग
- लखनऊ रोड से रैंसों संपर्क मार्ग
- दलेलनगर संपर्क मार्ग
- महसोना संपर्क मार्ग
- बिहारी ग्राम से आलमपुर संपर्क मार्ग
- महरी से गढि़या संपर्क मार्ग
- सिंधवुल महिलाबाद से गौरी सैय्यद तालिब संपर्क मार्ग
- कटिया भिखारीपुर से इब्राहिमपुर संपर्क मार्ग
- खंदेरिया संजानपुर मार्ग पर बरसाली नाला पर आरसीसी पुलिया की मरम्मत
- खालेपुरवा आबादी भाग में जल निकासी के लिए यू-टाइप नाली
- घासीरामपुरवा से गनीपुरवा मार्ग
- जरसेनामऊ संपर्क मार्ग
- नई बस्ती मटियामऊ वाया मवैया संपर्क मार्ग
- बाबटमऊ से रहीमपुर लोनारी वाया बिराईचमऊ संपर्क मार्ग
- गंजजलालाबाद से नेवादा संपर्क मार्ग
- गुजरई हथौड़ा संपर्क मार्ग
- चांदपुर संपर्क मार्ग
- सेलापुर गांव में आबादी भाग में पानी निकासी के लिए यू-टाइप नाली
- जूरा रत्नापुर से सहियापुर संपर्क मार्ग
- घोसार संपर्क मार्ग
- अजमत नगर टटिया संपर्क मार्ग
- बेहटा बुजुर्ग संपर्क मार्ग
- सखेड़ा से कोईमऊ संपर्क मार्ग

मार्गों और पुलिया की विशेष मरम्मत कराए जाने के साथ ही आबादी भाग में पानी निकासी के लिए यू-टाइप की नाली बनवाए जाने के लिए शासन से स्वीकृति मिलने की जानकारी है। करीब 30 कामों को कराए जाने की स्वीकृति मिली है। रुपये भी पहली किस्त के लिए विभाग को दिए जाने की जानकारी मिली है। जिससे काम कराने की प्रक्रिया शुरू कराई है। निविदा आदि होते ही काम भी समय से शुरू कराते हुए पूरा कराने का प्रयास है।- आरके मौर्या, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें