हरदोई। जनपद में सोमवार को 30 और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। अब कुल संक्रमित 1234 हो गए हैं। 696 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव केस 525 हैं। वहीं 13 लोगों की जान गई है।
सीएमओ डॉ. सूर्यमणि त्रिपाठी ने बताया कि दो दिन पूर्व भेजे गए भेजे गए नमूनों की जांच रिपोर्ट सोमवार दोपहर प्राप्त हो गई है। कुल 30 नए लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें अशरफ टोला निवासी बालक (9), शहर की महिला (35) पॉजिटिव मिली हैं। पुलिस लाइन निवासी युवक (24), लक्ष्मी पुरवा में युवक (25), कौशलपुर में युवक (22), सराय थोक मोहल्ले में युवक (45), कल्यानमल में युवक (26), हरियांवा के पन्नापुरवा में अधेड़ (45), हरिपाल पट्टी जनिगांव में युवक (26) पॉजिटिव मिले हैं। ऊपरी मालखाना संडीला में युवक (18) संक्रमित मिला है।