फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 जोड़ों ने खाई सात जन्मों की कसम

Mon, 25 Apr 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
सामूहिक विवाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में विक्टोरिया मेमोरियल हाल परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह में रविवार को गाजे बाजे के साथ शहनाई भी गूंजी। वरदान ने 30 जोड़ों को शादी के पवित्र बंधन में बांधा। दो जोड़ों ने निकाह तो 28 ने सात फेरे लिए। भूगर्भ जल के संरक्षण के लिए पहली बार सामूहिक विवाह के दौरान शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ ट्रस्टी अरुणेश वाजपेयी ने कहा कि भूगर्भ जल तेजी से समाप्त हो रहा है, अगर जल का व्यय इसी प्रकार से होगा तो भविष्य की पीढ़ी को भुगतना पड़ेगा ऐसे में भविष्य को सुखमय बनाने के लिए जल बचाने का संकल्प लें।
विज्ञापन


सामूहिक विवाह की शुरूआत मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अश्विनी कुमार सिंह व डीएम विवेक वार्ष्णेय ने दीप प्रज्वलित व गायत्री माता को माल्यार्पण व पूजन अर्चन कर किया। इसके बाद गाजे बाजे के साथ गांधी भवन से चलकर बारात विक्टोरिया मेमोरियल पहुंची। जहां बारात का वधू पक्ष व ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

बारात पहुंचने पर हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार 28 जोड़ों का पाणिग्रहण संस्कार कराया गया। जबकि दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह काजी ने पढ़वाया। मुख्य अतिथि ने कहा कि नवदंपति आज से नए जीवन में प्रवेश करने जा रहे हैं, आपस में प्रेम भाव से रहें। डीएम विवेक वार्ष्णेय ने कहा कि ट्रस्ट के कार्य सराहनीय हैं। शाहाबाद एसडीएम अशोक कुमार शुक्ला ने भी विचार व्यक्त किए। वरिष्ठ ट्रस्टी अरुणेश वाजपेयी ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर आकांक्षा समिति अध्यक्ष डा. अनु वार्ष्णेय, फखरुल इस्लाम, एससी एसटी आयोग सदस्य पीके वर्मा, आलोक श्रीवास्तव सहित ट्रस्ट से जुडे़ लोग एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


मिले उपहार
वरदान चैरिटेबिल ट्रस्ट ने वर वधुओं को आशीर्वाद के साथ उपहार भी दिए। विवाह का जोड़ा, वधू के लिए पांच साड़ी, चादर, जेवरों में एक हार, झुमका, पायल, नाक की कील, मेकअप व सुहाग का सामान तथा वर के लिए कपडे़, एक बक्सा, बर्तन तथा 101 रुपये नगद उपहार में दिए। कई लोगों ने बर्तन, घड़ी और तमाम गृहस्थी की वस्तुएं उपहार में दीं।

स्मारिका का विमोचन हुआ
हरदोई। वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के बीच स्मारिका का विमोचन भी हुआ। 15 वें सामूहिक विवाह समारोह में स्मारिका की एकादश किरण का विमोचन हुआ। जिसमें ट्रस्ट के माध्यम से अभी तक कराए गए विवाह और ट्रस्ट में शामिल सदस्यों का एक संक्षिप्त परिचय दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें