फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में ट्रेन में 30 कारतूस बरामद

Sat, 26 Dec 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाहाबाद से बरेली जाने वाली मुगलसराय एक्सप्रेस शनिवार को सुबह करीब 8:40 बजे संडीला स्टेशन पर  आकर जैसे ही रुकी। तभी ट्रेन में बैठे यात्रियों ने प्लेटफार्म पर मौजूद आरपीेएफ चौकी प्रभारी सर्वजीत यादव को बताया कि कोच के शौचालय में एक बेल्ट (बंडोलिया) में कारतूस बंधे है।

 वहां जाकर देखा तो कारतूस के अलावा एक बेल्ट भी बरामद हुई। चौकी प्रभारी ने दोनो को कब्जे में लेकर ट्रेन में बैठे यात्रियों से भी पूछताछ की लेकिन किसी ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। नतीजतन उन्होंने इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। उन्होंने बताया कि 30 कारतूस व एक पुलिस की बेल्ट बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभव है कि कोई पुलिसकर्मी शौच जाने के दौरान वहां रखकर भूल गया हो। फिलहाल इस संबंध में पुलिस विभाग को भी अवगत करा दिया गया है। फिर भी वह इसकी जांच कर रहे है क्योंकि बुलेट पर जो नंबर पड़ा है वह नया है यह कहां का नंबर है इसकी जानकारी उच्चाधिकारी ही दे सकते है। इसके चलते ट्रेन करीब आधा घंटा बाद सुबह 9:15 बजे रवाना हो सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें