फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी के 2900 मामले लंबित, विवेचक हैं सिर्फ दो

विज्ञापन
विज्ञापन
बावन । कस्बा स्थित बिजली निरोधक थाने में दो साल में 3850 मामले बिजली चोरी के दर्ज हुए हैं। इसमें 2900 मामलों की विवेचना लंबित हैं। पांच के स्थान सिर्फ दो विवेचक हैं। इसमें एक निरीक्षक और दूसरे उप निरीक्षक हैं। ऐसे में समय पर मामले निस्तारित कर पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

बावन कस्बे में बनाए गए बिजली चोरी निरोधक थाना में मुकदमों की भरमार है। बिजली विभाग के प्रवर्तन दल और अधिकारियों के चेकिंग अभियान में बिजली चोरी पकड़ने के बाद मुकदमा लिखाने के लिए अधिकारियों को पहले पुलिस थानों में चक्कर काटने पड़ते थे लेकिन बिजली चोरी निरोधक थाने की स्थापना के बाद सीधे रिपोर्ट लिखी जाती है। जिले में पहला थाना, बावन कस्बे के उप केंद्र परिसर में खोला गया है। थाने की शुरूआत छह जुलाई 2020 को हुई थी। थाने में औसतन प्रतिदिन पांच रिपोर्ट दर्ज की जाती हैं।
थाना प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि पिछले पांच माह में 1433 स्थानों पर जांच की गई। इनमें 615 स्थानों पर बिजली चोरी पाई गई, रिपोर्ट दर्ज हुई। पावर कनेक्शन 181 चेक किए गए, जिनमें से 130 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद थाने से विवेचना की जाती है। दो साल में दर्ज हुए 3850 मामलों में अभी 2900 मामलों में विवेचना चल रही हैं।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम के छापों में मिल रही चोरी
बावन। विजिलेंस टीम के प्रभारी सोवरन सिंह ने बताया अप्रैल 2022 में 230 किलोवाट की चोरी पकड़ी गई, 156 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। मई में 229 किलोवाट की चोरी पकड़ी गई। 136 के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज हुआ। जून में 162 किलोवाट की चोरी पकड़ी गई और 112 के खिलाफ मुकदमा लिखा गया। जुलाई में 259 किलोवाट की चोरी पकड़ी और 216 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अगस्त में 172 के खिलाफ मुकदमा हुआ और 217 किलोवाट की चोरी पकड़ी गई थी। ऐसे ही एक सितंबर से 10 सितंबर तक 70 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई और 90 किलोवाट की चोरी पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें