फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की बदलेगी सियासी तस्वीर, नए मतदाताओं का गणित तय करेगा दावेदारों की तकदीर 16-22-40

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर के विस्तार का इंतजार खत्म हो गया है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो लगभग एक लाख की आबादी और करीब 50 हजार मतदाता शहर का हिस्सा बन जाएंगे। शहर की सियासी तस्वीर बदलेगी। नए मतदाताओं का गणित आरक्षण से लेकर उम्मीदवारों की तकदीर तक तय करेगा। सीमा विस्तार प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिलने के बाद शहर में सियासी हलचल बढ़ गई है। सियासी पंडित नए क्षेत्र की आबादी, मतदाता के गणित को लेकर गुणा भाग लगाने लगे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका का अभी सीमा क्षेत्र लगभग नौ वर्ग किलोमीटर की परिधि में है। सीमा विस्तार के प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद यह सीमा बढ़कर 20 वर्ग किमी परिधि हो जाएगी। वैसे तो नगर पालिका की सीमा विस्तार को लेकर पिछले 20 वर्षों से मांग हो रही है। लेकिन विस्तार की इस दरकार को इंतजार ही मिला है। इस बार विस्तार के प्रस्ताव को लेकर किए गए प्रयासों का नतीजा है कि शासन ने विस्तार की मांग को स्वीकार कर लिया है।
दो साल पहले शासन को सीमा विस्तार का प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव पर शासन की ओर से कुछ जानकारियां तलब की गईं, जिस पर तीन माह पहले जिला प्रशासन की ओर से जानकारियां उपलब्ध कराते हुए पुन: प्रस्ताव भेजा गया। जिस पर शासन से स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन

ये क्षेत्र होंगे शामिल
विस्तार के प्रस्ताव में शहर से सटे मोहल्ला बेहटाचांद, धियर महोलिया, रामनगर, नानकगंज, बहलोली, हरदोई देहात, कोर्रिया, अनंग बेहटा, महोलिया शिवपार, नघेटा क्षेत्र शामिल हैं।
डेढ़ लाख तक हो जाएंगे मतदाता
जनगणना 2011 के अनुसार नगर पालिका सीमा क्षेत्र में डेढ़ लाख से अधिक आबादी निवास कर रही है तो वहीं नए क्षेत्र शामिल होने के बाद एक लाख आबादी को नगर क्षेत्र की सुविधाओं का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। निकाय चुनाव 2017 की सूची के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र में 1,00,536 मतदाता दर्ज है। नए क्षेत्र के शामिल होने के बाद मतदाता की संख्या डेढ़ लाख तक पहुंचने के अनुमान है।
नगर पालिका की सीमा विस्तार के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इस पर नियमानुसार आपत्तियों को मांगने एवं निस्तारण की कार्रवाई के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

रविशंकर शुक्ला, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें