फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: देवरानी और जेठानी के मकान से 28 हजार रुपये और लाखों के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के बरखेरवा गांव में चोरों ने देवरानी औरी जेठानी के मकान को अपना निशाना बनाया। पीड़ित महिला के मुताबिक, चोर लाखों के आभूषण और कुल 28,000 रुपये चोरी कर ले गए हैं। पुलिस प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चठिया मार्ग पर बरखेरवा गांव में संगीता देवी का मकान है। उनके पड़ोस में उनके चचेरी देवरानी बबली का मकान है। संगीता के मुताबिक, सोमवार को वह और उनकी देवरानी परिवार समेत रिश्तेदारी में गईं थीं। मंगलवार की देर शाम सभी वापस आए। उन्हें मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। कमरे में अलमारी और बक्से का सामान फैला मिला। बबली ने बताया कि चोरों ने दीवार फांदकर उनके मकान में प्रवेश किया। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर परिजनों से जानकारी जुटाई।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। संगीता के मुताबिक, अलमारी में रखे संगीता के एक जोड़ी झाले और एक जोड़ी पायल और 20 हजार रुपये गायब मिले। बबली के मुताबिक, चोर उनकी नाक की बाली, एक जोड़ी पायल, बिछिया और एक जोड़ी कुंडल ले गए। उनकी पुत्री वैष्णवी की एक सोने की चेन, नथुनी, एक जोड़ी झाले, एक जोड़ी पायल, बिछिया, मंगलसूत्र और आठ हजार रुपये ले गए। बबली की बहू निष्ठा तिवारी का सोने का टीका, एक जोड़ी झाले, नथुनी और एक जोड़ी कुंडल ले गए। कोतवाल छोटे लाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच में गांव में दो पक्षों का भूमि विवाद का मामला सामने आया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें