फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा सम्मेलन में प्रतिभाग के लिए 25 होनहार रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल होने के लिए जिले से 25 होनहारों का दल बस के द्वारा शनिवार को युवा कल्याण विभाग के सामने से रवाना हो गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पुलकित खरे के दिशा निर्देश पर युवा कल्याण विभाग द्वारा 25 प्रतिभावान लोगों की सूची तैयारी की गई थी। इन युवाओं को युवा महोत्सव के लिए भेजा जा रहा है।
इनमें संकल्प 1000 वृक्ष पौधरोपण अभियान में उदित सिंह, नेकी की दीवार स्थापना में उदित मोहन पाठक, रोटी बैंक के लिए अरुणेश पाठक, सुनीलम फाउंडेशन के सामाजिक कार्य के लिए दीपक अवस्थी, भारतीय रोटी बैंक के लिए आशीष अवस्थी, प्रगतिशील कृषक के लिए श्यामजी मिश्रा, ओडीएफ के संघन प्रचार के लिए उग्रसेन, नामचीन सारंगी वादक ध्रुव तिवारी, नामचीन वायलिन वादक सगुन शुक्ला, शास्त्रीय गायिका आस्था त्रिवेदी, कथक डांसर गौरी मेहरोत्रा, कला क्षेत्र में विशेष योगदान गौरी पांडया, विवेकानंद यूथ अवार्ड सौरभ गुप्ता, मार्शल आर्ट के जानकार मनिक बंसल, राज्य स्तरीय एथलीट विशाल सिंह, धर्नुधर धनंजय कुमार सिंह, आपदा प्रबंधन के सक्रिय कार्यकर्ता सूरज प्रताप शामिल रहें।
विज्ञापन

इसके साथ जनसेवा के लिए संदीप वर्मा, सुल्तान, रामजी मिश्रा, रिजवान, अंकित कुमार, अरविंद कुमार व दिनेश कुमार भी शामिल रहे। यह सभी लखनऊ में आयोजित होने वाले युवा महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे व इन सभी को एक प्रेरणा के रूप में वहां युवाओं के समक्ष प्रस्तुत करते हुए सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें