फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गड्ढा भरने में खर्च किए ढाई लाख, एक साल में सड़क फिर जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संडीला। करीब डेढ़ किमी. लंबाई की सड़क को गड्ढामुक्त बनाने के लिए करीब एक साल पहले ढाई लाख रुपये खर्च किए गए थे। साल भर बाद ही यह सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है। इसी मार्ग पर एक पुलिया भी है जो कि दीवार विहीन है। लोगों को आवागमन में दिक्कतें होती हैं। जर्जर सड़क और बिना रेलिंग की पुलिया से गुजरने वाले वाहनों से हादसों की आशंका बनी रहती है।
कस्बा के मोहल्ला इमलियाबाग चौराहा से हरदोई-लखनऊ हाईवे को जोड़ने वाला बाईपास पूरी तरह से जर्जर हो गया है। मार्ग पर रोजाना छोटे-बड़े वाहनों को निकलना होता है। करीब एक वर्ष पहले ही बाईपास पर पैचवर्क कराया गया था। गड्ढामुक्त कराए गए इस मार्ग से हरदोई-लखनऊ से सीतापुर, अतरौली, माल, भरावन व नैमिषराण्य आदि को जाने व वहां से आने वाले वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन

इसी मार्ग पर मोड़ पर एक पुलिया भी है। पुलिया की दीवारें वाहनों की टक्कर से क्षतिग्रस्त होकर टूट गई हैं। सुरक्षा दीवार विहीन पुलिया पर वाहनों को निकलाते समय जरा सी असावधानी होने पर हादसा की आशंका बनी रहती है। कस्बा के डॉ. वेद मिश्रा ने बताया कि बाईपास मार्ग में गड्ढों के कारण यदि इमरजेंसी में किसी मरीज को ले जाना हो, तो चालक एंबुलेंस को तेजी से नहीं चला सकता।
राजीव कुमार ने बताया कि कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, इससे वाहनों को निकालने में काफी समस्या होती है। मनीष गुप्ता ने बताया कि पुलिया काफी दिनों से बिना सुरक्षा दीवार के है, इससे आए दिन वाहन इसमें गिरते रहते हैं।
विज्ञापन

वर्जन
क्षतिग्रस्त मार्गों के दुरूस्तीकरण व गड्ढामुक्त कराए जाने का काम प्रत्येक वर्ष कराया जाता है। करीब ढाई लाख से काम कराया गया था। वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। अब इसी मार्ग पर ओवरब्रिज बन रहा है। इसके बाद ही काम कराया जा सकेगा।
एसके मिश्रा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें